PoK में पाकिस्तान के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में सोमवार को जम्मू कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (जेकेजेएएसी) के आह्वान पर आम हड़ताल हुई। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। जेकेजेएएमी में व्यापारी, स्थानीय नेता और नागरिक समाज के कार्यकर्ता शामिल हैं।

पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में सोमवार को जम्मू-कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (जेकेजेएएसी) के आह्वान पर आम हड़ताल हुई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस हड़ताल में व्यापारी संगठनों, स्थानीय नेताओं और नागरिक समाज के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

pok protest

पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन (फोटो- @TehmeenaRizvi)

क्यों हुई हड़ताल

हड़ताल का केंद्र जनता के लिए राहत, शासन प्रणाली में पारदर्शिता और बुनियादी सुविधाओं की मांग रही। यह आंदोलन दो साल पहले शुरू हुआ था, जब जनता ने नियमित और सब्सिडी वाले आटा तथा बिजली की आपूर्ति की मांग उठाई थी। लेकिन समय के साथ इसमें कश्मीरी अभिजात वर्ग की विशेष सुविधाओं में कटौती, शरणार्थियों के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों को समाप्त करने, मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे मुद्दे भी जुड़ गए।

End of Feed