तिहाड़ से गुरुग्राम लाया गया गैंगस्टर काला जठेड़ी, भारी सुरक्षा के बीच पत्नी और जुड़वा बेटियों से की मुलाकात

Gangster kala Jatheri: तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को कोर्ट से 4 घंटे की कस्टडी पैरोल मिलने के बाद दिल्ली पुलिस गुरुग्राम के नीलकंठ अस्पताल लेकर पहुंची। वहां काला जठेड़ी ने अपनी पत्नी 'लेडी डॉन' अनुराधा चौधरी और अपनी नवजात जुड़वा बेटियों से मुलाकात की।

Gangster kala Jatheri: दिल्ली-एनसीआर का कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह कोई जुर्म नहीं बल्कि उसकी निजी जिंदगी का एक भावुक पल है। तिहाड़ जेल में बंद काला जठेड़ी को दिल्ली पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे में गुरुग्राम के नीलकंठ अस्पताल लाया गया। वजह थी उसकी नवजात जुड़वा बेटियां, जिनका चेहरा देखने और अपनी पत्नी से मिलने के लिए कोर्ट ने उसे 4 घंटे की कस्टडी पैरोल मंजूर की थी।

Gangster Kala Jatheri

जुड़वा बेटियों से मिलने अस्पताल पहुंचा काला जठेड़ी

काला जठेड़ी की पत्नी अनुराधा चौधरी, जो अपराध की दुनिया में 'लेडी डॉन' या 'मैडम मिंज' (Lady Don Anuradha) के नाम से मशहूर है, ने गुरुग्राम के इसी निजी अस्पताल में दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। पिता बनने की खुशी में काला जठेड़ी ने कोर्ट से बेटियों से मिलने की गुहार लगाई थी। पुलिस टीम उसे जेल से लेकर सीधे अस्पताल पहुंची, जहां उसे अपनी पत्नी और नवजात बच्चियों के साथ वक्त बिताने के लिए पूरे 1 घंटे का समय दिया गया।

End of Feed