79वें स्वतंत्रता दिवस पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीरों को सलाम: भारतीय वायुसेना के जांबाजों को वीरता पदकों से नवाजा गया

Gallantry Awards 2025: भारतीय वायु सेना के 26 अधिकारियों और वायुसैनिकों को वायु सेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया, जिनमें वे लड़ाकू पायलट शामिल हैं जिन्होंने पाकिस्तान के अंदर लक्ष्यों को भेदने के मिशन में भाग लिया था और वे अधिकारी और सैनिक भी शामिल हैं जिन्होंने एस-400 और अन्य वायु रक्षा प्रणालियों का संचालन किया था

Gallantry Awards 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फाइटर पायलटों समेत भारतीय वायुसेना के नौ सैनिकों को वीर चक्र से सम्मानित किया गया है। 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय वायुसेना के इन अधिकारियों ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। साथ ही भारतीय वायुसेना के 26 अधिकारियों और सैनिकों को वायु सेना पदक (वीरता) से नवाजा गया।

op sindoor

ऑपरेशन सिंदूर के नायकों को वीरता पुरस्कार (फोटो- AI Copilot)

नौ भारतीय वायुसेना अधिकारियों को वीर चक्र

'ऑपरेशन सिंदूर' में मुरीदके और बहावलपुर में आतंकवादी समूहों के मुख्यालयों और पाकिस्तानी सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाने वाले फाइटर पायलटों सहित नौ भारतीय वायुसेना अधिकारियों को वीर चक्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान युद्धकालीन वीरता का तीसरा सर्वोच्च पदक है।

End of Feed