G-20 की तैयारियां: दिल्ली की हुई 'किलाबंदी', सभी बॉर्डर सील; 1.3 लाख जवान रहेंगे चौकन्ने

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2023, 11:20 PM IST

G-20 Summit In Delhi: दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। करीब 1.30 लाख सुरक्षाकर्मियों को राजधानी में तैनात किया जाएगा और सारे बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे। कई दौर की बैठकें हो रही हैं और एडवाइजरी जारी की जा रही है। इस समिट में हिस्सा लेने कई बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंचेंगे।

Delhi G-20 Summit: राजधानी दिल्ली में आगामी 9 और 10 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो समेत कई बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरी दिल्ली में करीब 1 लाख 30 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा। तैयारियों के लिए गृह मंत्रालय ने कई दौर की बैठकें की गईं और दिल्ली में हाई अलर्ट का पूरा खाका तैयार किया गया।

Delhi Securiry, G20

दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज।

वीआईपी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में दिया जा रहा प्रशिक्षण

दिल्ली पुलिस के कंधों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी है, जो मुख्य रूप से प्रमुख नोडल एजेंसी है। हालांकि जी-20 सम्मेलन की गहनता को देखते हुए अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी सुरक्षा में तैनात किया गया है।सूत्रों का दावा है कि करीब 50 टीमें सीआरपीएफ के रक्षकों की तैयार की गई हैं, जिनमें लगभग एक हजार जवान शामिल होंगे। इन जवानों को सीआरपीएफ के वीआईपी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये सभी 1000 जवान सुरक्षा यूनिट्स के साथ काम कर चुके हैं।

End of Feed