माल्या से लेकर भगोड़े नीरव-मेहुल पर आया विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान, बोले- ब्रिटेन को ऐसे लोगों को नहीं देनी चाहिए शरण

S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भगोड़ों मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या को वापस लाने की प्रक्रिया पर कहा कि ब्रिटेन के अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी सही से निभानी चाहिए। इसकी वजह से उनके देश की ही छवि खराब हो रही है।

S Jaishankar: मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या बैंक घोटाला कर के देश छोड़कर भाग गए हैं। सभी को वापस लाने कवायद भी काफी तेज है। इसी बीच, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इन भगोड़ों को लेकर बात की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ब्रिटेन को ऐसे भगोड़ों को अपने देश में शरण नहीं देनी चाहिए। इसकी वजह से उनके देश की ही छवि को नुकसान होता है। एएनआई को दिए गए एक इंटरव्यू में प्रत्यर्पण के मामले पर एस जयशंकर ने कहा कि यह एक ऐसा सवाल है जो हमें यूके से पूछने की जरूरत है क्योंकि हाई प्रोफाइल लोग वहीं गए हैं और हमने अपना मामला मजबूती से पेश भी किया है। कई बार की गई कानूनी कार्रवाई भी हमारे ही पक्ष में की गई है।

S Jaishankar

माल्या से लेकर भगोड़े नीरव-मेहुल पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी प्रतिक्रिया

ब्रिटेन की छवि हो रही खराब- जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भगोड़ों को वापस लाने की प्रक्रिया पर कहा कि वहां के अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी सही से निभानी चाहिए। इसकी वजह से उनके देश की ही छवि खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि यूके को टैक्स चोरी और टैक्स ना देने वाले लोगों के छिपने वाली जगह के रूप में देखा जाएगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत उन लोगों की वापसी के लिए काफी दबाव बना रहा है। वापस लाने की प्रक्रिया सरकारों को अपने देश से भागे भगोड़ों को न्याय के कटघरे में लाने में सक्षम बनाती है। यह खासतौर पर द्विपक्षीय संधि के द्वारा ही संभव होता है।

End of Feed