UP, जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने PM मोदी से की मुलाकात; जानिए किन-किन मुद्दों पर हुई बात

NITI Aayog: नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक के बाद उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अलग-अलग मुलाकात की।

NITI Aayog: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को अलग-अलग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक के बाद हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी ने की थी।

PM Modi Meets CMs

PM मोदी ने UP समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की मुलाकात (फोटो साभार: @PMOIndia)

PM मोदी से मिले योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा कीं।

End of Feed