न्यूज रूम से बीजेपी के ‘वार रूम’ तक…यतेन्द्र शर्मा के हाथ यूपी चुनाव के मीडिया नैरेटिव की कमान

राजनीतिक पत्रकारिता में लंबा अनुभव रखने वाले यतेन्द्र शर्मा अब पत्रकार के तौर पर राजनीतिक घटनाक्रमों को कवर करने के बजाय भाजपा के संगठनात्मक और राजनीतिक नैरेटिव को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन और मीडिया मोर्चे पर अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में करीब दो दशक तक राजनीतिक पत्रकारिता में सक्रिय रहे वरिष्ठ पत्रकार यतेन्द्र शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश मंत्री बनाए जाने के साथ-साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई है। यूपी की सियासत में चुनावी मुकाबला जैसे-जैसे तेज होने की ओर बढ़ रहा है, भाजपा के मीडिया विभाग में यतेन्द्र शर्मा की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक पत्रकारिता में लंबा अनुभव रखने वाले यतेन्द्र शर्मा अब पत्रकार के तौर पर राजनीतिक घटनाक्रमों को कवर करने के बजाय भाजपा के संगठनात्मक और राजनीतिक नैरेटिव को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Yatindra sharma

यतींद्र शर्मा को अहम जिम्मेदारी

पत्रकारिता से राजनीति के मैदान तक लंबा सफर

हाथरस के सासनी से निकलकर राष्ट्रीय मीडिया में पहचान बनाने वाले यतेन्द्र शर्मा ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का सफर तय किया है। देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों में भी रिपोर्टिंग कर चुके शर्मा की पहचान खासतौर पर राजनीतिक खबरों, सत्ता के गलियारों की अंदरूनी हलचल और चुनावी समीकरणों की पड़ताल करने वाले पत्रकार के तौर पर रही है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान उनके चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक आकलन चर्चा में रहे। राजनीतिक दलों के संगठन से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं तक उनकी पहुंच को उनकी पत्रकारिता की प्रमुख ताकत माना जाता रहा है।

End of Feed