केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस, यूपीए की तत्कालीन सरकार और नेहरू-गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। मैं पूछना चाहता हूं कि चार-चार पीढ़ी तक देश पर शासन किया, जवाहर लाल नेहरू से लेकर सोनिया गांधी तक, लेकिन महिलाओं को शौचालय तक नहीं दे पाए। ये कांग्रेस की कैसी गारंटी है, ऐसे गारंटी पर कौन विश्वास करेगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
कांग्रेस अर्थव्यवस्था को 11वें से 10वें नंबर पर नहीं ला सकी
उन्होंने कहा कि सोनिया-मनमोहन की सरकार 10 साल चली लेकिन देश की अर्थव्यवस्था को 11वें से 10वें नंबर पर नहीं ला सकी। लेकिन पिछले 8 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। राहुल बाबा, मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि अटल जी देश का अर्थतंत्र 11वें नंबर पर छोड़ गए थे, 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार चली लेकिन देश के अर्थतंत्र को 11वें से 10वें नंबर पर नहीं ला पाए।
हिमाचल का रिवाज बदलने वाला है, फिर बीजेपी आने वाली है
ये कांग्रेस पार्टी देवभूमि का विकास नहीं कर सकती है। लगातार 20 सालों से यहां कांग्रेस पार्टी से विधायक रहे, लेकिन कुसुम्पटी का विकास नहीं कर पाए। ये कांग्रेस वाले विकास की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि दोबारा डबल इंजन वाली सरकार बनाएं और हिमाचल को नशा मुक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल के करसोग में जनता का यह उत्साह और समर्थन साफ-साफ बताता है कि इस बार रिवाज बदलने वाला है, फिर बीजेपी आने वाली है।
हमने सिर्फ वादे नहीं किए हैं, उसे पूरा भी किया है
आयुष्मान भारत योजना और हिमकेयर से 4 लाख परिवारों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है। हमने सिर्फ वादे नहीं किए हैं, उसे पूरा भी किया है।
बीजेपी सरकार ने मुफ्त अनाज, LPG कनेक्शन, किसानों को रुपए दिए
सौभाग्य योजना से हिमाचल में 13 हजार घरों का विद्युतीकरण हुआ है। करीब 7 लाख परिवारों को मुफ्त अनाज देने का काम किया। 9.5 लाख किसानों को प्रति साल 6 हजार रुपए उनके खाते में दिए जाते हैं। 1 लाख 40 लाख घरों में LPG का कनेक्शन देने का काम बीजेपी सरकार ने किया।
