एनर्जी से मिनरल्स तक…विकसित भारत के लिए PM मोदी का फॉर्मूला, सरकार के कदमों के बारे में बताया

तकनीक एवं प्रौद्योगिकी में दुर्लभ खनिज तत्वों की बढ़ती भूमिका का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि दुनिया में एनर्जी का महत्व बढ़ता जा रहा है। क्रिटिकल मिनरल के क्षेत्र में भारत को खुद सुरक्षित कर रहा है। भारत अपनी क्षमताएं बढ़ा रहा है।

PM Modi Speech at Red Fort: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत की जरूरतों का जिक्र किया। ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक संकट की तरफ इशारा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है और इस संकल्प को वह पूरा करेंगे। पीएम ने कहा कि भारत अब दूसरे देशों पर निर्भर होकर नहीं रह सकता। अपने हितों की हमें खुद रक्षा करनी होगी।

Naremdra Modi

लाल किले से देश को संबोधित करते पीएम मोदी।

प्रौद्योगिकी में बढ़ रही क्रिटिकल मिनरल्स की भूमिका-पीएम

तकनीक एवं प्रौद्योगिकी में दुर्लभ खनिज तत्वों की बढ़ती भूमिका का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि दुनिया में एनर्जी का महत्व बढ़ता जा रहा है। क्रिटिकल मिनरल के क्षेत्र में भारत को खुद सुरक्षित कर रहा है। भारत अपनी क्षमताएं बढ़ा रहा है। पीएम ने कहा कि हमने एनर्जी के क्षेत्र में बड़े कदम उठाए हैं। विकसित भारत के लिए भविष्य में हमें बहुत बड़ी मात्रा में बिजली की जरूरत होगी। देश की जरूरतों को देखते हुए सरकार 5 नए न्यूक्लियर रिएक्टर के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है।

End of Feed