पुंछ में बड़ी कामयाबी, सेना और पुलिस ने चलाया ऑपरेशन त्रिनेत्र-II, ढेर किए 4 आतंकी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 18, 2023, 10:53 AM IST

ऑपरेशन त्रिनेत्र 2 के तहत कार्रवाई करते हुए सेना और पुलिस ने आतंकियों का सफाया किया। इन आतंकियों के कब्जे से चार एके 47, दो पिस्तौल मिली हैं।

Terrorist Eliminated In Kashmir: भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक ऑपरेशन के दौरान पुंछ में चार आतंकियों को मार गिराया है। भारतीय सेना ने इसकी जानकारी दी है। सेना ने बताया कि एक तलाशी अभियान में विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुंछ जिले की तहसील सूरनकोट के सिंदाराह और मैदाना गांवों के पास भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त अभियान में चार आतंकवादियों को मार गिराया गया।

ऑपरेशन त्रिनेत्र 2 के तहत कार्रवाई करते हुए सेना और पुलिस ने आतंकियों का सफाया किया। इन आतंकियों के कब्जे से चार एके 47, दो पिस्तौल और अन्य हथियार व अन्य युद्ध सामग्री भी बरामद की गई। इन आतंकवादियों के खात्मे से राजौरी और पुंछ क्षेत्र में बड़ी आतंकवादी घटना टल गई है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

End of Feed