AIADMK को झटका दे 4 पूर्व मंत्री थलपति विजय की पार्टी में हुए शामिल; जानें इनमें कौन-कौन, टीवीके लगातार कैसे हो रही मजबूत

23 अप्रैल के चुनाव में मिली करारी हार के बाद, एआईएडीएमके को लगातार झटके लग रहे हैं। अब उसके चार पूर्व मंत्रियों और सात पूर्व विधायकों ने बागी रुख अपनाते हुए टीवीके का दामन थाम लिया है।

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। विपक्षी दल ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुन्‍नेत्र कड़गम (AIADMK) के चार पूर्व मंत्रियों ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है। शनिवार को इन नेताओं ने अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलिगा वेट्टी कझगम का दामन थाम लिया। इसके साथ ही कॉस्ट्यूम डिजाइनर जॉय क्रिजिल्डा भी टीवीके में शामिल हुई हैं।

टीवीके में शामिल हुए अन्नाद्रमुक के नेता।

टीवीके में शामिल हुए अन्नाद्रमुक के नेता।

टीवीके में कौन-कौन नेता हुए शामिल

टीवीके में शामिल होने वाले अन्नाद्रमुक नेताओं में उदुमलाई के राधाकृष्णन, एमसी संपत, कदम्बुर सी राजू और एनआर शिवपति शामिल हैं। ये सभी टीवीके महासचिव एन आनंद और चुनाव अभियान प्रबंधन महासचिव आधव अर्जुन के सामने सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए। इसी तरह पूर्व सांसद ए इलावरासन भी टीवीके में शामिल हो गए।

End of Feed