'पिता के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए बनाया फाउंडेशन', अहमदाबाद विमान हादसे पर बोले पूर्व CM रूपाणी के बेटे

Ahmedabad Plane Crash : ऋषभ रूपाणी ने बताया कि उनके पिता के विचारों, मूल्यों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से परिवार ने 'श्री विजय रूपाणी मेमोरियल फाउंडेशन' की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कार्य करेगा।

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद विमान दुर्घटना में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत के एक साल बाद उनके पुत्र ऋषभ रूपाणी ने परिवार की ओर से सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 12 जून 2025 की दुर्घटना में उनके पिता सहित 260 लोगों की जान गई थी और यह क्षति कभी भुलाई नहीं जा सकती। ऋषभ रूपाणी ने बताया कि उनके पिता के विचारों, मूल्यों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से परिवार ने 'श्री विजय रूपाणी मेमोरियल फाउंडेशन' की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कार्य करेगा।

Ahmedabad Plane Crash

अहमदाबाद में 2025 में क्रैश कर गया था एयर इंडिया का विमान।

End of Feed