Biplab Dev car accident News: हरियाणा के पानीपत से एक बड़ी खबर सामने आई, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा के बीजेपी प्रभारी बिप्लब देव (Biplab Dev) की कार का एक्सीडेंट (Biplab Dev Accident) हो गया है, बताया जा रहा है कि बिप्लब देव सड़क मार्ग से दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे, रास्ते में यह हादसा हरियाणा के पानीपत के पास सामने आया है।
त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देव की कार का एक्सीडेंट
ये रोड एक्सीडेंट पानीपत के जीटी रोड पर हुआ है इस हादसे में बिप्लब देव बाल-बाल बचे हैं, गौर हो कि बीजेपी उन्हें हरियाणा का प्रभारी बनाया है, बिप्लब देब ने बानामालीपुर विधानसभा सीट से 2018 का चुनाव जीता था, इस सीट से चुनाव जीतकर उन्होंने 25 साल से सत्ता में बनी लेफ्ट पार्टी की सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था।
#BreakingNow: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त.. हादसे में बाल-बाल बचे बिप्लब देब… t.co/KlN7GWg2fy
— ANI (@ANI) Feb 20, 2023
एक्सीडेंट कैसे हुआ इसकी की जा रही है जांच
हादसे की जानकारी बिप्लब देब के ऑफिस की तरफ से दी गई है, एक्सीडेंट कैसे हुआ है इस बारे में कोई ज्यादा जानकारी तो नहीं हो पाई है, हरियाणा बीजेपी प्रभारी होने के नाते चलते उनके हरियाणा में दौरे लगे रहे हैं लेकिन सोमवार को दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
