Aurangzeb news : दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) अक्सर विवादों में रहता है। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जेएनयू में एक बार फिर ABVP और लेफ्ट के छात्रों के बीच झड़प हुई है। दरअसल, ABVP के छात्रों ने आरोप लगाया है कि शिवाजी महाराज की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान लेफ्ट के छात्रों ने शिवाजी की प्रतिमा का अपमान किया। इसी मसले पर टाइम्स नाउ नवभारत पर आयोजित डिबेट में राजनीतिक विश्लेषक वकार भट्टी ने औरंगजेब को अपना 'हीरो' बताया। इस पर भाजपा प्रवक्ता चारू प्रज्ञा ने भट्टी पर तीखा पलटवार किया।
औरंगजेब कभी आदर्श नहीं हो सकता-भाजपा प्रवक्ता
भाजपा प्रवक्ता चारू प्रज्ञा ने पलटवार करते हुए कहा कि मंदिरों को गिराकर औरंगजेब ने मस्जिदों का निर्माण कराया। वह औरंगजेब इनका 'हीरो' है। राष्ट्रीय टेलीविजन पर यह बात बोलते हुए इन्हें शर्म नहीं आती। प्रज्ञा ने कहा कि इतिहास कि किताबों में यह तथ्य है कि औरंगजेब ने शहर के शहर गिरा दिए। प्रज्ञा ने कहा कि औरंगजेब कभी इस देश का आदर्श नहीं हो सकता। उसने हिंदुओं को अपमानित एवं उनमें हीनभावना भरने के लिए देश भर में मंदिरों का विध्वंस कराया। वह एक अत्याचारी शासक था।
