सट्टेबाजी ऐप मामले में ED के समक्ष पेश हुईं मिमी चक्रवर्ती, अब उर्वशी रौतेला और अंकुश हाजरा से होगी पूछताछ

एजेंसी अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े कई ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की है या भारी मात्रा में कर चोरी की है।

Mimi Chakraborty Appears Before ED: तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती सोमवार को कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुईं। चक्रवर्ती (36) का बयान ‘वनएक्सबेट’ नामक एक अवैध सट्टेबाजी ऐप से संबंधित मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज किया जा रहा है। बताया जाता है कि पूर्व सांसद और अभिनेत्री कुछ विज्ञापनों और वित्तीय लेन-देन के ज़रिए इस ऐप से जुड़ी हुई हैं। ईडी पूछताछ के दौरान इस ऐप से उनके संबंधों के बारे में जानना चाहती है।

Urvashi Rautela & Mimi chakraborty

अदाकार उर्वशी रौतेला (बाएं) और पूर्व सांसद मिमी चक्रवती (दाएं) (फोटो साभार: @UrvashiRautela & @mimichakraborty)

एजेंसी अवैध सट्टेबाजी ऐप मामला

एजेंसी अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े कई ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की है या भारी मात्रा में कर चोरी की है। इस मामले में संघीय जांच एजेंसी पहले भी पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से पूछताछ कर चुकी है। ईडी ने इस मामले में 31 वर्षीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और बांग्ला अभिनेता अंकुश हाजरा को मंगलवार को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। रौतेला ‘वनएक्सबेट’ की भारतीय एंबेसडर हैं।

End of Feed