पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, जापान सरकार ने दिया ये खास अवॉर्ड

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 3, 2023, 04:02 PM IST

एडमिरल करमबीर को 'द ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन, गोल्ड एंड सिल्वर स्टार' से सम्मानित किया गया है।

Admiral Karambir Singh: पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह (सेवानिवृत्त) को जापान ने प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया है। राष्ट्रीय रक्षा में भारत और जापान के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए जापान सरकार द्वारा एडमिरल करमबीर को 'द ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन, गोल्ड एंड सिल्वर स्टार' से सम्मानित किया गया है।

Karambir Singh

पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह

एडमिरल करमबीर सिंह 31 2019 को नौसेना के 24वें प्रमुख बने थे। उन्होंने पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा का स्थान लिया था।इंडियन नेवी के पूर्व प्रमुख करमबीर सिंह का संबंध जालंधर के गांव फतेहपुर से है, जो आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन से सटा है।

End of Feed