नहीं रहे पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, कानपुर से तीन बार रहे सांसद; CM योगी-खरगे ने जताया दुख

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री प्रकाश जायसवाल का शुक्रवार शाम को निधन हो गया। 81 वर्ष की आयु में उन्होंने कानपुर में अंतिम सांस ली। परिवार के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक के बाद कार्डियोलाजी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीप्रकाश जायसवाल तीन बार लगातार कानपुर से सांसद रहे हैं। केंद्रीय कोयला मंत्री के रूप में भी उन्होंने योगदान दिया।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री प्रकाश जायसवाल का शुक्रवार शाम को निधन हो गया। 81 वर्ष की आयु में उन्होंने कानपुर में अंतिम सांस ली। परिवार के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक के बाद कार्डियोलाजी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीप्रकाश जायसवाल तीन बार लगातार कानपुर से सांसद रहे हैं। वो मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय कोयला मंत्री के रूप में भी उन्होंने योगदान दिया।

shree prakash jaiswal (1)

दिग्गज कांग्रसे नेता और पूर्व मंत्री प्रकाश जायसवाल का निधन।(फोटो सोर्स: shree prakash jaiswal)

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा,''पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ राजनेता श्री श्रीप्रकाश जायसवाल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!'' उन्होंने कहा,''प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति!''

End of Feed