भरत तिवारी एनकाउंटर के वक्त एसडीएम वहां क्या कर रहे थे? पूर्व डीजीपी ने मौजूदगी पर उठाए सवाल

भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद विपक्षी दलों और कई सामाजिक संगठनों ने बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। इस बीच राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक अभयानंद ने भी एनकाउंटर के वक्त एसडीएम की मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं।

बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवालों के बीच राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) अभयानंद ने भी कई अहम सवाल खड़े किए हैं। खास तौर पर उन्होंने एनकाउंटर के दौरान सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) की मौजूदगी पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि किसी अपराधी को पकड़ने के लिए की गई रेड में एसडीएम की मौजूदगी सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होती।

Bharat Tiwari

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर बड़ा अपडेट

अभयानंद ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई आमतौर पर दो तरह की होती है। पहली, जब किसी इलाके में भीड़,तनाव या कानून-व्यवस्था की स्थिति होती है। ऐसे मामलों में पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाती है। लेकिन भरत तिवारी मामले में पुलिस किसी भीड़ को नियंत्रित करने नहीं, बल्कि एक व्यक्ति को पकड़ने गई थी। ऐसे में एसडीएम की मौजूदगी कई सवाल खड़े करती है।

End of Feed