रूस समेत 5 देशों के विदेश मंत्रियों से जयशंकर करेंगे मुलाकात! द्विपक्षीय और वैश्विक मसलों पर होगी बात

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) बुधवार यानी 13 मई को 5 विभिन्न देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। सुबह 9:30 बजे चिली के विदेश मंत्री के साथ बैठक होगी।

विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) बुधवार यानी 13 मई को 5 विभिन्न देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। सुबह 9:30 बजे चिली के विदेश मंत्री के साथ बैठक होगी। इसके बाद हैदराबाद हाउस में कई द्विपक्षीय मुलाकातें निर्धारित हैं; शाम 4 बजे मालदीव के विदेश मंत्री, 5:15 बजे दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री Ronald Lamola, 5:50 बजे ब्राजील के विदेश मंत्री और शाम 6:30 बजे रूस के विदेश मंत्री सर्जियो लावरोव के साथ विदेश मंत्री जयशंकर की बैठक होगी।

S Jaishankar

विदेश मंत्री जयशंकर (फाइल फोटो)

रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका ये विदेश मंत्री भारत में आयोजित ब्रिक्स विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं जबकि चिली और मालदीव के विदेश मंत्री द्विपक्षीय यात्रा के तहत भारत आए है।

End of Feed