Footbridge collapsed: जम्मू कश्मीर के उधमपुर में टूटा फुटब्रिज, 1 की मौत, 62 घायल, बैसाखी समारोह के दौरान हुआ हादसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 15, 2023, 12:26 AM IST

Footbridge collapsed: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में चेनानी प्रखंड में बैन गांव के बेनी संगम में बैसाखी समारोह के दौरान क फुटब्रिज (पुल) के टूट गया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। 62 लोग घायल हो गए।

Footbridge collapsed: जम्मू- कश्मीर के उधमपुर जिले में बैसाखी समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के जाने के दौरान शुक्रवार को एक फुटब्रिज (पुल) के टूट जाने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जबकि कई बच्चों सहित 61 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चेनानी प्रखंड में बैन गांव के बेनी संगम में बैसाखी समारोह के दौरान यह हादसा हुआ। सरकार ने उधमपुर उपायुक्त के नेतृत्व में इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

Footbridge collapsed in Udhampur, Footbridge collapsed in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में फुटब्रिट टूटा

घायलों से मिलने अस्पताल पहुंची उधमपुर की उपायुक्त कृतिका ज्योत्सना ने संवाददाताओं को बताया कि यह दुर्घटना अपराह्न उस समय हुई जब लोग बैसाखी का पर्व मना रहे थे। उपायुक्त ने कहा, इस हादसे में 62 लोग घायल हो गए।

End of Feed