असम बाढ़: 80 हजार लोगों तक नहीं पहुंच पा रही राहत सामग्री, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 61, PM ने लिया हालात का जायजा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार अभी तक बाढ़ प्रभावित कम से कम 80,000 लोगों तक राहत सामग्री नहीं पहुंचा सकी है, क्योंकि सभी इलाकों तक पहुंचने का कोई प्रभावी रास्ता प्रशासन को अभी तक नहीं मिल पाया है।

Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को बेहद गंभीर बनी रही। पिछले 24 घंटों में 14 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है, जबकि राज्य के नौ जिलों में 7.05 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, नए मामलों में चराईदेव जिले में सात, शिवसागर में छह और जोरहाट में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हुई है। ताजा मौतों के साथ ही इस वर्ष बाढ़ से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 61 हो गई है।

NDRF

असम में बाढ़ से हालत खराब। तस्वीर-X/NDRF

पीएम ने लिया बाढ़ की हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में बाढ़ की बिगड़ती स्थिति का जायजा लेने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को फ़ोन किया। PM ने तबाही, राहत कार्यों और चुनौतियों के बारे में ज़मीनी हालात की जानकारी ली। अपने ट्वीट में असम के मुख्यमंत्री सरमा ने लिखा, '...मैंने उन्हें (PM मोदी को) राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों और हर प्रभावित परिवार तक पहुँचने की हमारी कोशिशों के बारे में जानकारी दी। जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख जताते हुए, प्रधानमंत्री ने असम के लोगों को भरोसा दिलाया कि इस आपदा को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी जा रही है और भारत सरकार हमारे राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के प्रयासों में हर संभव मदद देगी।'

End of Feed