अरुणाचल के 10 जिले बाढ़ की चपेट में तो सिक्किम में बहा पुल; भारी बारिश के चलते सड़क संपर्क बाधित; त्राहिमाम कर रही जनता

Heavy Rainfall: अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते 10 जिले प्रभावित बताए जा रहे हैं। वहीं, सिक्किम के जोंगू में रातभर हुई भारी बारिश के चलते एक पुल बह गया, जिसकी वजह से सड़क संपर्क बाधित हो गया है।

Heavy Rainfall: असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश सहित लगभग पूरे नॉर्थईस्ट में जमकर बारिश हो रही है और कई राज्य ऐसे हैं, जहां की जनता त्राहिमाम कर रही है। अरुणाचल प्रदेश के केयी पान्योर जिले में बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ के बाद जारी तलाशी और बचाव अभियान के बीच पड़ोसी पापुम पारे जिले में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इसके साथ ही बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

arunachal rain

बाढ़ की चपेट में अरुणाचल के 10 जिले

उन्होंने बताया कि अरुणाचल के कई अन्य हिस्सों में भी लगातार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की रिपोर्ट दर्ज की गई है, जहां घर जलमग्न हो गए और बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए।

End of Feed