Five Terrorists Arrested In Manipur: मणिपुर के इम्फाल पूर्व और पश्चिम जिलों में तीन प्रतिबंधित संगठनों के पांच उग्रवादियों को जबरन वसूली में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। सभी गिरफ्तारियां बुधवार को की गईं।
मणिपुर में पांच आतंकवादी गिरफ्तार (फाइल फोटो : PTI)
पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं, जिनकी पहचान युमनाम सुरचंद्र सिंह (35) और हाओरोंगबाम तोम्बा मीतेई (29) के रूप में हुई है। इनको इंफाल पश्चिम जिले के लैरेनकाबी गांव में उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।
पीएलए के एक सक्रिय कार्यकर्ता को भी किया गिरफ्तार
प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को इंफाल पूर्वी जिले के बासीखोंग स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।
उग्रवादी जिसकी पहचान कंगुजम नोंग्माइखोम्बा मीतेई (50) के रूप में हुई है।
बिष्णुपुर जिले में जनता, स्थानीय व्यापारियों, स्कूलों और कॉलेजों से जबरन वसूली में शामिल था। इसमें कहा गया है कि केसीपी (सिटी मैतेई) संगठन के दो कार्यकर्ताओं को इम्फाल पश्चिम के लैरेनकाबी और इम्फाल पूर्वी जिले के सेक्टा से गिरफ्तार किया गया।
