Vande Metro Train: पहली वंदे मेट्रो ट्रेन को लेकर आई खुशखबरी, मई में दौड़ेगी, करीब 70 फीसदी काम पूरा

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2024, 10:07 PM IST

Vande Metro Train Update: पहली वंदे मेट्रो ट्रेन को लेकर जो खबर सामने आ रही है वो खुश करने वाली है, बताया जा रहा है कि ये इस साल मई महीने में चल सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहली वंदे मेट्रो ट्रेन का 70 फीसदी काम पूरा हो गया है
  • कहा जा रहा है कि पहली वंदे मेट्रो ट्रेन इसी साल मई में दौड़ेगी
  • वंदे मेट्रो ट्रेन में 16 वातानुकूलित डिब्बे होंगे और अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा होगी

Vande Metro Train Updated News: रेल मंत्रालय लोगों की यात्रा को सुगम और आराम दायक बनाने की कवायद में जुटा है इसी क्रम में पहली वंदे मेट्रो ट्रेन को लेकर जो अपडेट है वो खासा खुश करने वाला है, 'अमर उजाला' की एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि पहली वंदे मेट्रो ट्रेन मई में दौड़ेगी।

First Vande Metro Train

पहली वंदे मेट्रो ट्रेन को लेकर खुशखबरी

कहा जा रहा है कि वंदे मेट्रो ट्रेन का पहला प्रोटोटाइप इसी माह के अंत तक तैयार होगा, वहीं इसका 70 फीसदी काम पूरा हो गया है। वंदे मेट्रो ट्रेन रैक में शामिल 16 कोच का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

End of Feed