Parliament Session: 'लोकतंत्र का काला धब्बा है आपातकाल', 18वीं लोकसभा के सत्र की शुरुआत पर PM का कांग्रेस पर तंज

PM Modi Lok Sabha : 18 वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत सोमवार से हो गई। सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने नए सांसदों को चुनाव जीतने की बधाई दी। पीएम ने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। आपातकाल के लिए उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसा।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम ने कहा-संसदीय लोकतंत्र में आज का दिन गौरव मय है,यह वैभव का दिन है
  • आजादी के बाद पहली बार हमारे अपने नए संसद में यह शपथ हो रहा है
  • कल 25 जून है, 50 साल पहले इसी दिन संविधान पर काला धब्बा लगा दिया गया था

PM Modi Lok Sabha : 18 वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत सोमवार से हो गई। इस सत्र के लिए संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिसर में मीडिया को संबोधित किया। अपने इस संबोधन में प्रधानमंत्री ने नवनिर्वाचित सदस्यों को चुनाव जीतने की बधाई दी। पीएम ने कहा कि इस सत्र में नई उमंग के साथ काम करेंगे। हमारा लक्ष्य विकसित भारत के सपनों को पूरा करना है। उन्होंने कहा, 'संसदीय लोकतंत्र में आज का दिवस गौरवमय है। यह वैभव का दिन है। आजादी के बाद पहली बार हमारी अपनी नई संसद में ये शपथ समारोह हो रहा है। अब तक ये प्रक्रिया पुराने संसद में हुआ करती थी। आज के इस महत्वपूर्ण दिवस पर मैं सभी नवनिर्वाचित सांसदों का हृदय से स्वागत करता हूं।'

PM Modi

संसद परिसर में मीडिया को संबोधित करते पीएम मोदी।

श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना लक्ष्य-PM

पीएम ने कहा-इस सत्र में नई उमंग के साथ काम करेंगे। श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना लक्ष्य है। आज 18वीं लोकसभा का प्रारंभ हो रहा है। विश्व का सबसे बड़ा चुनाव बहुत ही शनदार तरीके से संपन्न हुआ है। हर भारतीय के लिए यह गर्व की बात है। करीब 65 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। यह चुनाव इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण है कि आजादी के बाद दूसरी बार किसी सरकार को लगातार तीसरी बार चुना गया है।

End of Feed