आसमान में गूंजी 'आत्मनिर्भर भारत' की हुंकार, पहले 'मेड इन इंडिया' C-295 सैन्य विमान ने भरी सफल उड़ान; IAF की पावर कितनी बढेगी?

C295 Maiden Test Flight Vadodara: भारतीय वायुसेना (IAF) की ताकत में ऐतिहासिक इजाफा। गुजरात के वडोदरा स्थित टाटा-एयरबस प्लांट से पहले 'मेड इन इंडिया' C-295 सैन्य परिवहन विमान ने अपनी पहली सफल परीक्षण उड़ान (Maiden Flight) पूरी कर ली है।

First Made in India Airbus C295: भारत की सैन्य शक्ति और स्वदेशी एयरोस्पेस विनिर्माण के इतिहास में बुधवार (10 जून) को एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। भारतीय वायुसेना (IAF) के बेड़े को महा-शक्तिशाली बनाने के लिए गुजरात के वडोदरा स्थित टाटा-एयरबस फाइनल असेंबली लाइन (FAL) से पहले 'मेड इन इंडिया' Airbus C-295 सैन्य परिवहन विमान ने अपनी पहली सफल परीक्षण उड़ान (Maiden Test Flight) पूरी कर ली है।

आसमान में गूंजी 'आत्मनिर्भर भारत' की हुंकार, पहले 'मेड इन इंडिया' C-295 सैन्य विमान ने भरी सफल उड़ान; IAF की पावर कितनी बढेगी?

आसमान में गूंजी 'आत्मनिर्भर भारत' की हुंकार, पहले 'मेड इन इंडिया' C-295 सैन्य विमान ने भरी सफल उड़ान; IAF की पावर कितनी बढेगी? (X/Airbus Defence)

यह ऐतिहासिक कामयाबी भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ा 'गेम-चेंजर' है। भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी निजी क्षेत्र की कंपनी (टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड - TASL) ने देश की धरती पर एक पूर्ण सैन्य विमान का निर्माण और असेंबलिंग कर उसे सफलतापूर्वक आसमान में उतारा है। इस सफलता से विमानन क्षेत्र में दशकों से चली आ रही सरकारी एकाधिकार की दीवार पूरी तरह ढह गई है।

End of Feed