स्वदेशी LCA Mark1A के पहले स्क्वाड्र्न की यहां होगी तैनाती, दुश्मनों में मचेगी खलबली

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 11, 2023, 12:38 PM IST

LCA Mark1A Fighter: भारतीय वायुसेना अपनी सूची में मौजूद मिग सीरीज के विमानों को एलसीए वेरिएंट से बदलने जा रही है। एलसीए मार्क1ए विमान मिग-21, मिग-23 और मिग-27 की जगह लेगा।

LCA Mark1A Fighter Aircrafts : स्वदेशी एलसीए (LCA Mark1A) के पहले स्क्वाड्र्न की तैनाती की पूरी योजना तैयार हो गई है। भारतीय वायु सेना पाकिस्तान सीमा के पास राजस्थान के बीकानेर जिले में नाल हवाई अड्डे पर स्वदेशी एलसीए मार्क1ए लड़ाकू विमान का पहला स्क्वाड्रन बनाने की योजना बना रही है। यह लड़ाकू विमान मौजूदा एलसीए मार्क1 तेजस लड़ाकू विमानों से कहीं अधिक उन्नत होगा और इसे नवीनतम स्वदेशी रडार और एवियोनिक्स से लैस किया जा रहा है। एएनआई के मुताबिक, रक्षा सूत्रों ने बताया कि एलसीए मार्क1ए लड़ाकू विमानों का पहला स्क्वाड्रन राजस्थान के नाल हवाई अड्डे पर स्थापित करने की योजना है और इसे वहां तैनात दो मिग-21 बाइसन स्क्वाड्रन में से एक में शामिल किया जाएगा।

Tejas

स्वदेशी एलसीए के पहले स्क्वाड्र्न की तैनाती की तैयारी

बड़ी संख्या में उत्पादन करने की योजना

सूत्र ने कहा कि पहला एलसीए मार्क1ए विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा फरवरी-मार्च की समय सीमा तक भारतीय वायु सेना को सौंपे जाने की उम्मीद है। एलसीए मार्क1ए लड़ाकू विमानों का अब बड़ी संख्या में उत्पादन करने की योजना है। 83 विमान पहले से ही उत्पादन चरण में हैं और 97 और विमानों के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। 40 एलसीए मार्क-1 तेजस लड़ाकू विमानों के साथ कुल 220 एलसीए मार्क 1 और एलसीए मार्क1ए विमानों को अगले 8-10 वर्षों में सेवा में शामिल करने की योजना है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भी लड़ाकू विमानों के उत्पादन तेज लाई है और 2025 तक प्रति वर्ष 24 विमान के आंकड़े तक पहुंचने की उम्मीद है।

End of Feed