धरती पर वापस लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, सैन डिएगो के समंदर में उतरा अंतरिक्षयान, देखें-Video

आईएसएस में कदम रखने वाले हैं शुक्ला पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। एक्सिओम-4 मिशन के तहत शुक्ला तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ बीते 26 जून को आईएसएस पहुंचे थे। आईएसएस में रहते हुए भारतीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने वहां कई वैज्ञानिक प्रयोग किए। आईएसएस का उनका यह अनुभव भारत के गगनयान मिशन में काफी उपयोगी साबित होगा

Shubhanshu Shukla : भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से सकुशल वापसी हो गई है। आईएसएस में 18 दिन के प्रवास के बाद और करीब 23 घंटे की यात्रा के बाद उनका यान कैलिफोर्निया के सैन डिएगो के समंदर में स्प्लैशडाउन किया। शुक्ला के साथ एक्सिओम-4 मिशन की कमांडर पैगी व्हिट्सन, मिशन विशेषज्ञ पोलैंड के स्लावोज़ उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू भी लौटे हैं। इन्हें लेकर पृथ्वी पर आने वाला ड्रैगन ‘ग्रेस’ अंतिरक्ष यान भारतीय समयानुसार सोमवार शाम 4:45 बजे अंतरिक्ष स्टेशन से सफलतापूर्वक अलग हुआ।

subhanshu Shukla

आईएसएस से धरती पर लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला। तस्वीर-ANI

ISS जाने वाले पहले भारतीय हैं शुभांशु

आईएसएस में कदम रखने वाले हैं शुक्ला पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। एक्सिओम-4 मिशन के तहत शुक्ला तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ बीते 26 जून को आईएसएस पहुंचे थे। आईएसएस में रहते हुए भारतीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने वहां कई वैज्ञानिक प्रयोग किए। आईएसएस का उनका यह अनुभव भारत के गगनयान मिशन में काफी उपयोगी साबित होगा। राकेश शर्मा के बाद शुभांशु अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। रूस के सोयूज मिशन के तहत राकेश 1984 में स्पेस में गए थे।

End of Feed