हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। इस वारदात में बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ घायल हुए है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोपहर के वक्त बंबर ठाकुर अपने घर पर होली खेल रहे थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर 10 से 12 राउंड फायर कर दी। इस घटना में बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ को चोटें आई है। दोनों का एम्स बिलासपुर में उपचार चल रहा है। पीएसओ के पीठ और पेट पर गोलियां लगी हैं। पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है।
होली पर बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक पर हमला, बंबर ठाकुर और उनका PSO गोली लगने से घायल, शहर में नाकाबंदी
- Authored by: पूजा कुमारी
- Updated Mar 14, 2025, 04:41 PM IST
हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर आज होली के दिन हमला हो गया। कुछ अज्ञात लोगों ने उनपर 10 से 12 राउंड फायरिंग की। जिससे बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए एम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी कर दी है।
End of Feed
