North Block Fire: देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित उच्च सुरक्षा वाले प्रशासनिक केंद्र नॉर्थ ब्लॉक के पीछे सोमवार को अचानक घना धुआं उठता देखा गया, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बाद में कंफर्म हो गया कि नॉर्थ ब्लॉक में आग लगी थी। इस घटना का फोटो सांसद मिलिंद देवरा ने एक्स पर शेयर किया था।
नॉर्थ ब्लॉक के पास लगी आग
दिल्ली के रायसीना हिल्स में स्थित नॉर्थ ब्लॉक में कभी केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) और अन्य प्रमुख कार्यालय हुआ करते थे। जिसे अब शिफ्ट कर दिया गया है। यह संसद और राष्ट्रपति भवन के पास है।
ये भी पढ़ें- VIDEO: किचन में लगी आग, महिला घबराई तो डिलीवरी बॉय ने अपनी सूझबूझ से टाल दी बड़ी मुसीबत
दमकल विभाग अलर्ट, गाड़ियां मौके पर रवाना
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) तुरंत हरकत में आ गई है। दमकल विभाग को हादसे के संबंध में कॉल प्राप्त हुई है, जिसके तुरंत बाद दमकल की गाड़ियों को घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।
सांसद मिलिंद देवरा ने इस घटना की एक फोटो शेयर कर कहा, "संसद जाते समय मैंने नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से घना धुआं उठते देखा। ऐसा लगता है कि वहां आग लगी है। उम्मीद है कि सभी सुरक्षित होंगे और आपातकालीन सेवाएं तेजी से कार्रवाई कर रही होंगी।
