TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज, NCW चीफ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

रेखा शर्मा की शिकायत के आधार पर, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने रविवार को भारतीय दंड संहिता की जगह लेने वाली नई आपराधिक संहिता, भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

KEY HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से सांसद हैं महुआ मोइत्रा
  • महुआ मोइत्रा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं
  • टीएमसी की तेज तर्रार सांसद हैं महुआ मोइत्रा

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करने के लिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

End of Feed