IDBI बैंक हमें खस्ताहाल स्थिति में सौंपा गया था- राहुल गांधी के आरोपों पर निर्मला सीतारमण का पलटवार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के निजीकरण के विरोध पर राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस शासन के दौरान राजनीतिक दबाव में बैंकों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने IDBI बैंक के प्रस्तावित निजीकरण को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। वित्त मंत्री ने राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब देते हुए कांग्रेस की सरकारों के दौरान दिए गए कई कर्ज को लेकर सवाल उठाए और आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पूंजीकरण और पेशेवर प्रबंधन के जरिए IDBI बैंक को पुनर्जीवित किया है।

End of Feed