'गरिमा और लोकतंत्र के लिए लड़ाई एक जैसी', दक्षिण अमेरिका के दौरे पर बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Colombia Tour: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि आशा की एक सार्वभौमिक भाषा होती है और गरिमा तथा लोकतंत्र के लिए लड़ाई एक जैसी ही है। राहुल गांधी ने कहा कि कोलंबिया के कोमुनास की जीवंत सड़कों और मेडेलिन विश्वविद्यालय की कक्षाओं से लेकर पेरू के लीमा में छात्रों के साथ भावपूर्ण बातचीत तक, दक्षिण अमेरिका की यह यात्रा गर्मजोशी, आनंद और विचारों से परिपूर्ण रही है।

Rahul Gandhi Colombia Tour: दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के चार देशों का दौरा कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि आशा की एक सार्वभौमिक भाषा होती है और गरिमा तथा लोकतंत्र के लिए लड़ाई एक जैसी ही है। गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कोलंबिया और पेरू की अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा कीं।

Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: @RahulGandhi)

राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा?

राहुल गांधी ने कहा कि कोलंबिया के कोमुनास की जीवंत सड़कों और मेडेलिन विश्वविद्यालय की कक्षाओं से लेकर पेरू के लीमा में छात्रों के साथ भावपूर्ण बातचीत तक, दक्षिण अमेरिका की यह यात्रा गर्मजोशी, आनंद और विचारों से परिपूर्ण रही है। उनका कहना था, "मैंने ऐसे कलाकारों से मुलाकात की जो रंगों का उपयोग प्रतिरोध के रूप में करते हैं और ऐसे छात्रों से भी मिला जो निडर होकर सपने देखते हैं। उनकी रचनात्मकता और साहस की भावना सचमुच प्रेरणादायक थी।"

End of Feed