Fengal Update: समुद्र तट से टकराने वाला है चक्रवाती तूफान 'फेंगल', तमिलनाडु में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल; बसें ट्रेनें फ्लाइटें ठप

Cyclonic Fengal Update: चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ का असर तमिलनाडु में बुरा असर दिखा रहा है। उत्तरी तमिलनाडु के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। चेन्नई मंडल के सभी ईएमयू ट्रेन सेवाएं अगली सूचना तक लो फ्रीक्वेंसी के साथ संचालित होंगी।

Cyclonic Fengal Update: चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के शनिवार को दिन में पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना और इसके समुद्र तट की ओर बढ़ने के बीच उत्तरी तमिलनाडु के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। तटीय क्षेत्रों में शुक्रवार रात पहले रुक-रुककर और फिर भारी बारिश हुई जिससे उपनगरीय क्रोमपेट में सरकारी अस्पताल परिसर के कुछ हिस्से समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया और कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राज्य आपातकालीन केंद्र में शीर्ष अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा कि सभी एहतियाती कदम पहले ही उठाए जा चुके हैं और उन क्षेत्रों के लोगों के लिए शिविर स्थापित किए गए हैं जहां अधिक नुकसान होने की आशंका है तथा लोगों को भोजन भी वितरित किया जा रहा है।

Fengal Update: समुद्र तट से टकराने वाला है चक्रवाती तूफान 'फेंगल', तमिलनाडु में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल; बसें ट्रेनें फ्लाइटें ठप

सीएम ने पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया

ग्रेटर चेन्नई निगम के अधिकारियों ने बताया कि इंजीनियर, अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों समेत 22,000 कर्मचारी काम पर हैं और 25-एचपी (हॉर्सपावर) और 100-एचपी समेत विभिन्न क्षमताओं के कुल 1,686 मोटर पंप इस्तेमाल में हैं। ट्रैक्टर पर लगे 484 पंप और 100-एचपी क्षमता वाले 137 पंप लगाए गए हैं। जीसीसी ने कहा कि 134 स्थानों पर जलभराव से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर काम जारी है और तूफान के कारण गिरे नौ पेड़ों में से पांच को हटा दिया गया है। कुल 22 उपमार्गों में से 21 में यातायात सुचारू है। गणेशपुरम उपमार्ग को रेलवे पुल के काम से संबंधित कार्यों के लिए पहले ही बंद कर दिया गया था।

End of Feed