महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामला: बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, बरी किए जाने के खिलाफ हुई है अपील

Brij Bhushan Sharan Singh News: महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह को बरी करने के फैसले को सेशन कोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने बृजभूषण और सह-आरोपी विनोद तोमर को नोटिस जारी कर 9 अक्टूबर तक जवाब मांगा है।

Brij Bhushan Sharan Singh News: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस में नोटिस मिला है। यौन उत्पीड़न मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट से बरी किए जाने के आदेश के खिलाफ चार महिला पहलवानों ने सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सेशन कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर दोनों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

Brij Bhushan Sharan Singh News

महिला पहलवान केस में बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस जारी (फाइल फोटो- PTI)

End of Feed