CWC के कुछ नेताओं की इस बात से 'दुखी' हैं खरगे, बैठक में बोले-खुलकर मेरा साथ नहीं दिया

मल्लिकार्जुन खरगे उत्तराखंड के हल्द्वानी में उनके कुछ दिन पहले दौरे के बाद आयोजित किए गए ‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान का जिक्र कर रहे थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि ‘शुद्धिकरण हवन’ आयोजित करने वाले लोग भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े हुए थे

Mallikarjun Kharge News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं के 'रवैये' से दुखी हैं। खरगे को इस बात का दुख है कि 'शुद्धिकरण' विवाद में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के कुछ सदस्यों ने खुलकर उनका साथ नहीं दिया। इस बाद से उन्हें 'दुख' पहुंचा। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को हुई CWC की बैठक में खरगे ने निजी तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।

हल्द्वानी में हुआ ‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान

रिपोर्ट के मुताबिक खरगे उत्तराखंड के हल्द्वानी में उनके कुछ दिन पहले दौरे के बाद आयोजित किए गए ‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान का जिक्र कर रहे थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि ‘शुद्धिकरण हवन’ आयोजित करने वाले लोग भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े हुए थे और कहा था कि यह जातिवादी मानसिकता को दर्शाता है। वहीं, बीजेपी ने इस आयोजन से खुद को अलग कर लिया था। खरगे ने राज्यसभा में भी यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने कभी किसी से यह नहीं कहा कि वह दलित हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा की जाए, लेकिन ‘शुद्धिकरण’ कार्यक्रम ने उन्हें अपमानित महसूस कराया।

End of Feed