'पुलिस ने शुरू में FIR दर्ज करने से कर दिया था मना,फिर...'; देहरादून में मारे गए त्रिपुरा के छात्र के पिता का आरोप

देहरादून के सेलाकुई में नस्लीय टिप्पणी का विरोध करने पर त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की बेरहमी से पिटाई हुई थी। कई दिन तक अस्पताल में जिंदगी से जूझने के बाद उसकी मौत हो गई। मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें दो नाबालिग हैं, जबकि एक आरोपी फरार है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में त्रिपुरा के छात्र की कथित नस्लीय हमले में मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मृतक छात्र के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे पर चाकू और कुंद हथियारों से बेरहमी से हमला किया गया था। वहीं, जब वे इसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे तो शुरू में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया। मृतक एंजेल के पिता तरुण चकमा, वर्तमान में मणिपुर में बीएसएफ में तैनात हैं।

tripura men killed

देहरादून के सेलाकुई इलाके में त्रिपुरा के एक छात्र की हत्या कर दी गई।(फोटो सोर्स: ANI)

मृतक छात्र एंजेल चकमा देहरादून की एक निजी यूनिवर्सिटी में एमबीए का अंतिम वर्ष का छात्र था। कुछ लोगों ने नस्लीय टिप्पणी के बाद उस पर हमला किया था और करीब 17 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

End of Feed