जब तक आप स्वीकारेंगे नहीं कि अतीत में गलतियां हुईं, तब तक तक कश्मीरी भारत का कभी हिंसा नहीं बनेंगे: फारूक अब्दुल्ला

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 24, 2022, 09:05 AM IST

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि जब तक हम अपना दिल नहीं खोलते और यह स्वीकार नहीं करते कि अतीत में गलतियां हुई थीं... कश्मीरी कभी भी आपका (भारत) हिस्सा नहीं होंगे ।

Farooq Abdullah News: अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया और जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने यह बयान कश्मीरी नागरिकों को लेकर दिया और कहा, 'जब तक हम अपना दिल नहीं खोलते और यह स्वीकार नहीं करते कि अतीत में गलतियां हुई थीं और हम भविष्य में नहीं करेंगे, तब तक कश्मीरी आपका (India) कभी हिस्सा नहीं बनेंगे।'

J&K: NC president Farooq Abdullah calls for all-party meet on Aug 22 to discuss non-local voter issue

मीडिया से बात करते हुए फारूख अब्दुल्ला

कश्मीरों पंडितों को लेकर कही ये बात

सरकार को निशाने पर लेते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर कश्मीर में निवेश हो रहा होता तो कश्मीरी पंडित वापस क्यों नही जाते? उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन ऐसा है नहीं। उन्होंने कहा कि मुझे कश्मीरी पंडितों के राज्य से निकाले जाने के लिए जिम्मेदार बताया जाता है, लेकिन झूठ ज्यादा लंबा नहीं चलता। मुझे लगा कश्मीरी पंडितों को वापस लाया जाएगा पर वह आज तक वापस नहीं आ पाए।'

पूर्व सैन्य अफसरों ने दिया जवाब

फारूक अब्दुल्ला को सेना के दो पूर्व अफसरों ने जवाब दिया है। पूर्व सेना प्रमुख वेद मलिक ने कहा, 'की गई गलतियों में से एक है।' वहीं कश्मीर में लंबे समय तक रहे चिनार कॉर्प्स के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल कंवल जीत सिंह ढिल्लों ने ट्वीट करते हुए कहा, 'सर, बिना किसी अगर, लेकिन, क्यों, मिथकों, अर्धसत्यों के बिना और इससे भी महत्वपूर्ण बात यहाँ और वहाँ कुछ विषमताओं के साथ या बगैर ...कश्मीर भारत का हिस्सा है, था और रहेगा। जय हो, जय हिंद।'

पठान का किया समर्थन

शाहरुख खान की नई फिल्म ’पठान’ में दीपिका पादुकोण के भगवा रंग के कपड़े पहनने को लेकर हुए विवाद पर भी फारूक अब्दुल्ला ने तीखी प्रतिक्रिया दी और फिल्म समर्थन करते हुए कहा कि क्या इसका मतलब यह है कि भगवा हिंदुओं का है और हरा मुसलमानों का? यह क्या है? गाय हिंदुओं की है और बैल मुसलमानों का?

End of Feed