'...तो कश्मीर की किस्मत भी गाजा-फिलिस्तीन जैसी होगी' पाक के लिए फिर जागी फारूक की हमदर्दी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2023, 02:57 PM IST

Farooq Abdullah: फारूक अब्दुल्ला ने पिछले सप्ताह पुंछ में सेना पर हुए हमलों के संदर्भ में यह बात कही। इस आतंकी हमले में सेना के चार जवान शहीद और कई अन्य घायल हुए। इसके बाद तीन नागरिकों की भी मौत हुई।

Farooq Abdullah: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान यदि बातचीत के जरिए अपने विवादों को खत्म नहीं करते तो कश्मीर की किस्मत भी गाजा और फिलिस्तीन जैसी होगी। फारूक पिछले सप्ताह पुंछ में सेना पर हुए हमलों के संदर्भ में यह बात कही। इस आतंकी हमले में सेना के चार जवान शहीद और कई अन्य घायल हुए। इसके बाद तीन नागरिकों की भी मौत हुई।

Farooq Abdullah

सेना पर पिछले सप्ताह हुआ आतंकी हमला।

गाजा में बमबारी कर रहा इजरायल

उन्होंने कहा, 'यदि हमने बातचीत के जरिए इस विवाद का हल नहीं ढूंढा तो कश्मीर में भी वही हालात होंगे जैसे गाजा और फिलिस्तीन के हैं। गाजा में इजरायल बम गिरा रहा है।'

End of Feed