ET NOW GBS 2026: 'वॉल्यूम के साथ वैल्यू पर भी हमारा ध्यान, किसान का हित सर्वोपरि'; ट्रेड डील पर क्या बोले चिराग पासवान?

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 13, 2026, 02:35 PM IST

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट में भारत-अमेरिका ट्रेड डील और किसानों से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ हुई संभावित ट्रेड डील को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। चिराग पासवान ने जोर देकर कहा कि कोई भी राजनीतिक दल देश के किसानों और संवेदनशील वर्गों के हितों से समझौता नहीं कर सकता, क्योंकि जनप्रतिनिधियों को भी जनता के बीच जाकर चुनाव लड़ना होता है।

ET NOW Global Business Summit 2026: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील और किसानों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट में हिस्सा लेते हुए चिराग पासवान ने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर विपक्ष की तरफ से भ्रम फैलाया जा रहा है।

Add a heading (11)

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किसानों और ट्रेड डील का किया जिक्र।

उन्होंने आगे कहा, "भारत-अमेरिका को लेकर हुई ट्रेड डील को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। हम भी जनप्रतिनिधि हैं। हमें भी चुनाव लड़ना है। आखिर कैसे कोई राजनीतिक दल देश के सबसे बड़े और सबसे संवेदनशील वर्ग के हितों से समझौता कर सकता है।"

End of Feed