कैलाश खेर ने तैयार किया 'महाकाल स्तुतिगान', कॉरिडोर उद्घाटन के मौके पर करेंगे परफार्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 09:04 PM IST

Mahakal Stuti Gaan:उज्जैन में 11 अक्टूबर को होने वाले महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने विशेष स्तुतिगान 'जय श्री महाकाल' तैयार किया है।

Mahakal Stuti Gaan By Kailash Kher: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन में 856 करोड़ रुपये की महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर गायक खेर उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य देवता भगवान शिव को समर्पित एक गीत गाएंगे। नए कॉरिडोर के निर्माण के मौके पर 'जय श्री महाकाल' गीत की रचना की गई है, जिसे 'महाकाल लोक' नाम दिया गया है, इसका विमोचन भी इसी अवसर पर होगा।

KAILASH KHER_MAHAKAL STUTI GAAAN

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने विशेष स्तुतिगान 'जय श्री महाकाल' तैयार किया है

कैलाश खेर स्तुतिगान की लाइव प्रस्तुति कार्तिक मेला मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धर्मसभा में देंगे, परियोजना पर काम करने वाली कंपनी 'उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड' के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'महाकाल लोक की शुरुआत के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं, जिसे प्रधानमंत्री लोगों समर्पित करेंगे। शाम को उज्जैन पहुंचने के बाद वह महाकालेश्वर मंदिर परिसर जाकर पूजा करेंगे। उसके बाद, वह नए गलियारे के मुख्य प्रवेश द्वार 'नंदी द्वार' पर जाएंगे और गलियारे का उद्घाटन करेंगे।'

End of Feed