सरकार बनाने जा रही है एक और केंद्र शासित प्रदेश? बिहार और पश्चिम बंगाल को लेकर वायरल हो रहा दावा, जानें- सच्चाई

India New Union Territory False News: दावा किया जा रहा है कि सरकार सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास बिहार और पश्चिम बंगाल के जिलों को मिलाकर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की योजना बना रही है। हालांकि, यह दावा पूरी तरह से गलत है।

Fact Check News: क्या सच में भारत में कोई एक और केंद्र शासित प्रदेश बनने जा रहा है और वो भी सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास? आइए जानते हैं कि इस वायरल दावे की क्या सच्चाई है। दरअसल, सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सरकार सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास बिहार और पश्चिम बंगाल के जिलों को मिलाकर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की योजना बना रही है। हालांकि, यह दावा पूरी तरह से गलत है। ऐसा कुछ भी नहीं है।

सरकार बनाने जा रही है एक और केंद्र शासित प्रदेश?

सरकार बनाने जा रही है एक और केंद्र शासित प्रदेश?

सरकारी PIB Fact Check एजेंसी के मुताबिक, यह दावा गलता है। फेक है। बताया गया कि अभी तक, भारत सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। साथ ही लोगों को सतर्क किया गया और कहा गया, 'शेयर करने से पहले हमेशा ऑफिशियल सोर्स से जानकारी वेरिफाई करें।'

End of Feed