Explosion in Firecracker Factory: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के सत्तूर इलाके में स्थित एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। मौके पर अग्निशमन दल मौजूद है। अग्निशमन और बचाव विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कारखाने में विस्फोट होने से वह गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया जहां पटाखे रखे हुए थे। उसने बताया कि सात्तूर और शिवकाशी से दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि कारखाने में विस्फोट होने से आस-पास स्थित कुछ घर क्षतिग्रस्त हो गए। उसने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।
