अमेरिकी कार्रवाई में भारतीय नाविकों की मौत पर सरकार के रुख को लेकर विशेषज्ञों ने उठाए गंभीर सवाल

Oman Coast Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट के पास वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद भारत सरकार के रुख पर सवाल उठने लगे हैं।

Oman Coast Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट के पास वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद भारत सरकार के रुख पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल समेत कई कूटनीतिक और समुद्री सुरक्षा विशेषज्ञों ने विदेश मंत्रालय (MEA) के बयान को कमजोर बताते हुए अमेरिका से जवाबदेही तय करने की मांग की है।

Oman Coast Ship Attack

ओमान तट के पास भारतीय चालक दल वाले जहाज पर हुआ हमला (फाइल फोटो)

MEA के रुख पर उठ रहे सवाल

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में जहाज के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई का जिक्र करते हुए OFAC (ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल) के प्रतिबंधों और जहाज की कथित "नॉन-कम्प्लायंस" का उल्लेख किया था। इसी पर आपत्ति जताते हुए कंवल सिब्बल ने कहा कि OFAC का हवाला देकर भारत अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिकी कार्रवाई को वैधता प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अवैध थी, भले ही जहाज भारतीय ध्वज वाला न रहा हो।

End of Feed