Power Corridor: आधी रात को भी फोन कर बुला लेते थे सीएम योगी, पूर्व DGP ओ.पी. सिंह ने खोले यूपी पुलिसिंग के बड़े राज

उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओ.पी. सिंह ने टाइम्स नाउ नवभारत के खास पॉडकॉस्ट 'पॉवर कॉरिडोर' में अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान उन्होंने यूपी की पुलिसिंग,राजनीतिक दबाव,योगी सरकार की कार्यशैली,माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई और कई चर्चित घटनाओं पर खुलकर बात की।

क्या 2017 के बाद उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में वाकई बड़ा बदलाव आया? क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आधी रात को भी अधिकारियों से काम का हिसाब लेते थे? क्या अतीक अहमद को पहली बार गिरफ्तार करने की कोशिश ओ.पी. सिंह ने की थी? और क्या रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले आया फर्रुखाबाद बंधक कांड उनके पूरे करियर पर भारी पड़ सकता था?

op singh interview

पूर्व डीजीपी ओपी सिंह का बेबाक इंटरव्यू।

इन तमाम सवालों का जवाब उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओ.पी. सिंह ने टाइम्स नाउ नवभारत के खास पॉडकॉस्ट 'पॉवर कॉरिडोर' में दिया। इस दौरान डॉ रमा सोलंकी से बात करते हुए करीब 37 साल तक पुलिस सेवा में रहे ओपी सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। करीब एक घंटे के इस पॉडकास्ट में उन्होंने यूपी की पुलिसिंग,राजनीतिक दबाव,योगी सरकार की कार्यशैली,माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई और कई चर्चित घटनाओं पर खुलकर बात की।

End of Feed