परीक्षाओं में धांधली आतंकवाद-नक्सलवाद से बड़ी समस्या, सपा नकल करने वालों की पक्षधर; संसद में विपक्ष पर बरसे अनुराग ठाकुर

लोकसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पर बोलते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया और अब पेपर लीक को भी हम (सरकार) ही खत्म करेंगे।

दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि परीक्षाओं में धांधली और प्रश्नपत्र लीक आतंकवाद और नक्सलवाद से भी बड़ी समस्या है और मोदी सरकार ही इसका खात्मा करेगी। उन्होंने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि विपक्ष शासित राज्यों में पेपर लीक हो रहा है, लेकिन विपक्षी दल उनका उल्लेख नहीं करते।

Monsoon Session Anti Paper Leak Bill.

लोकसभा में बोलते सांसद अनुराग ठाकुर

ठाकुर ने कहा, ’’परीक्षा में धांधली और पेपर लीक किसी आतंकवाद और माओवाद से बड़ी समस्या है। युवाओं से कहना चाहता हूं कि इस मर्ज का इलाज भी मोदी सरकार की करेगी... मोदी सरकार ने आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया और अब पेपर लीक को भी हम (सरकार) ही खत्म करेंगे। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कि जब कांग्रेस नेता को लगा कि युवा उन्हें पूछ नहीं रहे हैं तो प्रधानमंत्री आवास के बाहर जाकर लेट गए। ठाकुर ने कहा कि मैं राहुल गांधी जी की प्रधानमंत्री आवास जाने की तड़प समझ सकता हूं। अंदर जाने का मौका नहीं मिला तो बाहर ही लेट गए। आपको अंदर जाने का कभी मौका नहीं मिलेगा।

End of Feed