MP Prajwal Revanna: पूर्व JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना बलात्कार के दोषी, 14 महीने में आया फैसला

कर्नाटक की एक विशेष अदालत ने पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को एक घरेलू सहायिका द्वारा दर्ज कराए गए बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया है। यह फैसला उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के सिर्फ 14 महीने बाद आया है।

कर्नाटक के मैसूरु के केआर नगर की एक घरेलू नौकरानी द्वारा उनके खिलाफ दायर बलात्कार के मामले में जन प्रतिनिधियों की विशेष अदालत ने शुक्रवार को पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना (MP Prajwal Revanna) को दोषी ठहराया। यह फैसला मामला दर्ज होने के सिर्फ 14 महीने बाद सुनाया गया, और मुक़दमा बेहद तेजी से पूरा हुआ। अदालत में भावुक दिखे रेवन्ना फैसला सुनाने के बाद रो पड़े और अदालत कक्ष से बाहर निकलते समय रोते हुए देखे गए।

JDS MP Prajwal Revanna

पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना (फोटो: PTI)

आपराधिक जांच विभाग (CID) के साइबर अपराध थाने में दर्ज इस मामले में रेवन्ना पर शिकायतकर्ता के साथ बलात्कार करने और इस कृत्य का वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया है। यह मामला भारतीय दंड संहिता (IPC) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम, 2008 की कई धाराओं के तहत दायर किया गया था।

End of Feed