New Delhi: कांग्रेस के सीनियर नेता और देश के पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल (Shivraj Patil) के बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। शिवराज पाटिल ने दावा किया कि भगवत गीता (Bhagavad Gita) में भी भगवान श्रीकृष्ण (Shri Krishna) ने अर्जुन (Ajun) को जिहाद सिखाया। पाटिल ने कुरान (Quran Sharif) और गीता के साथ साथ बाइबिल में भी जिहादी ज्ञान (Jihad) होने की बात कही। कांग्रेस नेता के इस बयान पर BJP ने तीखा हमला बोला है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदू और हिंदू आस्था का अपमान किया गया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर हिंदुओं से नफरत करने का आरोप भी लगाया है।
शिवराज पाटिल के बयान से मचा घमासान
#WATCH | It's said there's a lot of discussion on Jihad in Islam... Even after all efforts, if someone doesn't unde… t.co/j9E4ydY8iE
— ANI (@ANI) Oct 20, 2022
क्या कहा पाटिल ने
शिवराज पाटिल ने कहा, 'जिहाद की बात भी कब आ जाती है? जिहाद की बात तब आ जाती है जबकि सारे मन के अंदर स्वच्छ विचार होने के बाद भी अगर उस तरह काम करने के बाद भी अगर कोई समझता नहीं है, वो नहीं करता है तो कहा जाता है आपको अगर शक्ति का उपयोग करने का है तो वो करना चाहिए। वो सिर्फ कुरान शरीफ में नहीं है वो महाभारत के अंदर गीता का जो भाग है उसके अंदर भी श्रीकृष्ण अर्जुन को भी जिहाद की बात ही कहते हैं। यह चीज केवल कुरान या गीता में ही नहीं, बल्कि ईसाई धर्म में भी है। ईसा ने कहा है कि मैं यहां शांति स्थापित करने के लिए नहीं आया हूं लेकिन मैं यहाँ तलवार के साथ आया हूं।'बीजेपी हमलावर
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे गुजरात चुनाव से पहले वोटों के ध्रुवीकरण का 'प्रयोग' करार दिया है। पूनावाला ने ट्वीट कर कहा, ' ‘आम आदमी पार्टी (AAP) के गोपाल इटालिया और राजेंद्र पाल गौतम के बाद हिंदू घृणा और वोट बैंक की राजनीति पीछे रहे बगैर कांग्रेस के शिवराज पाटिल का कहते हैं कि श्री कृष्ण ने अर्जुन को ‘जिहाद’ सिखाया था। कांग्रेस ने हिंदू/भगवा आतंक शब्द की उत्पत्ति की, राम मंदिर का विरोध किया, भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया, हिंदुत्व को ISIS के बराबर बताया।'2004 से 2008 तक केंद्रीय गृह मंत्री रहे और 1991 से 1996 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे पाटिल कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की पुस्तक के विमोचन के अवसर पर श्रोताओं को संबोधित कर रहे थे। लॉन्च पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में शशि थरूर, दिग्विजय सिंह, फारूक अब्दुल्ला और सुशील कुमार शिंदे शामिल थे।
