केरल: राज्यपाल खान की गाड़ी को SFI के वर्कर्स ने मारी टक्कर, बोले- CM विजयन ने मुझे चोट पहुंचाने को रची ‘साजिश’

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2023, 12:40 PM IST

खान ने कहा, ‘‘फिर मैं अपनी कार से उतर गया। फिर वे भागे क्यों? वे सभी एक कार में बैठे थे, इसका मतलब पुलिस को पता था। लेकिन जब मुख्यमंत्री का निर्देश हो तो बेचारी पुलिस क्या करेगी?’’

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन पर उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने की ‘साजिश’ रचने का आरोप लगाते हुए उनकी आलोचना की। आरिफ मोहम्मद खान ने यह गंभीर आरोप ऐसे वक्त लगाया जब उनके वाहन को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की छात्र शाखा स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उस समय टक्कर मार दी, जब वह दिल्ली जाने के लिए तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जा रहे थे।

Pinarayi Vijayan vs Arif Mohammed Khan

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

नाराज दिख रहे राज्यपाल अपनी कार से बाहर निकले और मीडिया से कहा कि यह मुख्यमंत्री विजयन हैं, जिन्होंने उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए लोगों को भेजने की ‘साजिश’ रची है। खान ने यह भी कहा कि राज्य में संवैधानिक तंत्र ध्वस्त होता दिख रहा है।

End of Feed