'मेरे लिए हर ब्रांड सिर्फ एक FBO', FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने डार्क किचन और अनसेफ फूड के प्रति किया आगाह

एफडीए कमिश्नर आईएएस तुकाराम मुंढे ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ खाद्य सुरक्षा, नियमों के उल्लंघन और मिलावटखोरी जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान, उन्होंने लोगों से अपील की कि खाना ऑर्डर करने से पहले रेस्टोरेंट के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा कर लें।

महाराष्ट्र में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चला रहे एफडीए कमिश्नर आईएएस तुकाराम मुंढे ने गुरुवार को टाइम्स नाउ नवभारत से खुलकर बात की। इस दौरान, उन्होंने मुख्यत: खाद्य सुरक्षा, नियमों के उल्लंघन और मिलावटखोरी जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

Tukaram Mundhe.

एफडीए कमिश्नर आईएएस तुकाराम मुंढे

तुकाराम मुंढे ने यह स्वीकार किया है कि आज के समय में खाद्य पदार्थों में मिलावट केवल एक साधारण समस्या नहीं, बल्कि एक "ऑर्गेनाइज्ड इकोनॉमी" (संगठित अर्थव्यवस्था) और एक पूरा सिस्टम बन चुका है। उन्होंने कहा कि वे इसकी जड़ पर प्रहार कर रहे हैं और दूध तथा गुटखा जैसे मामलों में संगठित अपराध कानून (Organized Crime Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धाराओं के तहत कार्रवाई कर रहे हैं।

End of Feed